[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी का झांसा देकर युवती से रेप:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, कॉलेज के लिए निकली 20 साल की युवती भी लापता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी का झांसा देकर युवती से रेप:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, कॉलेज के लिए निकली 20 साल की युवती भी लापता

शादी का झांसा देकर युवती से रेप:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, कॉलेज के लिए निकली 20 साल की युवती भी लापता

सीकर : सीकर में शादी का झांसा देकर 20 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी एक शादी समारोह के दौरान एक युवक से पहचान हुई थी। इसके बाद दोंनों सोशल मीडिया पर बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे दोनों ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया।

इस दौरान युवक ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और उसी से शादी करेगा। इसके बाद आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही युवती पहुंची तो उसने अकेले में मिलने की बात कहकर उसे कमरे में ले गया। आरोपी युवती को कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया।

विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। कहा कि वह उसकी होने वाली बीवी है। रेप करने के बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। युवती के जिद करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज के लिए निकली युवती लापता

सीकर में 20 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 20 साल की बेटी 18 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने जब युवती के मोबाइल नंबर पर कांटेक्ट किया तो वह भी स्विच ऑफ था।

Related Articles