7 दिन में RPS पूनम का फिर ट्रांसफर:पद्मिनी बटालियन से वापस ट्रैफिक DYSP लगाया, सीकर में अब 2 पद खाली
7 दिन में RPS पूनम का फिर ट्रांसफर:पद्मिनी बटालियन से वापस ट्रैफिक DYSP लगाया, सीकर में अब 2 पद खाली
सीकर : राजस्थान पुलिस मुख्यालय के द्वारा RPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस ट्रांसफर लिस्ट में RPS पूनम का भी नाम शामिल है। पूनम को सीकर में सहायक कमांडेंट,पद्मिनी महिला बटालियन से ट्रैफिक DYSP के पद पर लगाया है।
इससे पहले जब 12 अगस्त को RPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई थी तब RPS पूनम भरगड को सीकर ट्रैफिक DYSP पद से सहायक कमांडेंट पद्मिनी महिला बटालियन सीकर में लगा दिया गया था। उनकी जगह विनोद कुमार को ट्रैफिक DYSP लगाया गया था। लेकिन विनोद के जॉइन करने के पहले ही उनका ट्रांसफर अब टोंक जिले में पीपलू सीओ के पद पर हो चुका है। वहीं RPS विनोद कुमार को साइबर पुलिस थाने में DYSP लगाया गया है।
वहीं सीकर में महिला पद्मिनी बटालियन में किसी भी DYSP को नहीं लगाया गया है। ऐसे में यह पद अब खाली चल रहा है। जिले में पदस्थापित किसी अन्य RPS को इनका अतिरिक्त कार्यभार दिया जाएगा।
2 आबकारी इंस्पेक्टर भी बदले
सीकर जिले में पदस्थापित दो आबकारी इंस्पेक्टर के भी तबादले हुए हैं। मोहन सिंह को फतेहपुर से सीकर उत्तर में लगाया गया है। वहीं आशुतोष बगड़िया को सीकर उत्तर से फतेहपुर में लगाया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2320191


