[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिलेर दाडून्दा की सजगता से बची फतेहपुर में बड़ी लूट.. 8 किलोमीटर लुटेरों का पीछा कर नोट किया गाड़ी का नंबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

दिलेर दाडून्दा की सजगता से बची फतेहपुर में बड़ी लूट.. 8 किलोमीटर लुटेरों का पीछा कर नोट किया गाड़ी का नंबर

गैस कटर से काटा आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम, कोतवाल की मुस्तैदी ने टाला बड़ा हादसा: चंद मिनटों में मौके पर पहुंचे जाब्ते के साथ कोतवाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आबिद खान 

​फतेहपुर : चुंगी नाका सरदारपुरा स्टैंड स्थित ICICI बैंक के ATM में देर रात करीब 2:00 बजे लूट की नियत से घुसे चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों के मंसूबों पर दिलेर खान दाडून्दा की सतर्कता और पुलिस-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने पानी फेर दिया। ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर आए शातिर लुटेरे वारदात को अंजाम देने ही वाले थे कि नागरिक, दिलेर खान दाडून्दा जो कि हॉस्पिटल जा रहे थे ने पत्रकार आबिद खान को सूचना दी कि चुंगी पर एटीएम लूट रहा हैं।

आबिद खान ने तुरंत कोतवाली थाना फतेहपुर के कोतवाल महेंद्र मीणा को कॉल किया स्थानीय प्रशासन और कोतवाली पुलिस और लक्ष्मणगढ़ पुलिस के संयुक्त एक्शन ने एक बड़ी लूट को नाकाम कर दिया।

मौके पर दिलेर खान

​दिलेर दाड़ूंन्दा का दिलेराना पीछा
​वारदात के वक्त वहां से अस्पताल जा रहे दाडून्दा निवासी दिलेर खान ने न सिर्फ अपनी नागरिक जिम्मेदारी दिखाई, बल्कि अदम्य साहस का परिचय भी दिया हैं। संदिग्ध हलचल देखते ही उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए लुटेरों के सामने डट कर खड़े हो गए जैसे ही लुटेरे एटीएम छोड़ भाग निकले दिलेर खान ने ब्रेज्जा गाड़ी का करीब 8 किलोमीटर तक जान जोखिम में डालकर अपनी कार से पीछा किया और लूट में इस्तेमाल कार का नंबर नोट किया

दिलेर खान की इस जांबाजी की बदौलत ही वारदात में इस्तेमाल की जा रही संदिग्ध गाड़ी का नंबर नोट हो सका, जिसने पूरी तफ्तीश की दिशा तय कर दी। और पुलिस को जांच में सहयोग मिला

दिलेर खान ने जैसे ही सूचना आबिद खान को दी तो ​मामले की गंभीरता को भांपते ही आबिद खान ने बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत सब से पहले पास ही ड्यूटी पर तैनात RTO हनुमान सिंह तरड़ और फतेहपुर कोतवाल महेंद्र मीणा को समय रहते सटीक सूचना दी। और दिलेर खान को लुटेरों की गाड़ी के पीछे लगाकर नंबर नोट करने को कहा। सही वक्त पर दी गई इस इत्तला ने पुलिस प्रशासन को तुरंत एक्शन मोड में ला खड़ा किया।

मौके पर पुलिस जाब्ता

​कोतवाल महेंद्र मीणा की मुस्तैदी
कोतवाल महेंद्र मीणा को जैसे ही कॉल पर आबिद खान ने ​सूचना दी फतेहपुर कोतवाल महेंद्र मीणा और आरटीओ हनुमान सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे ।

पुलिस की अचानक बढ़ती हलचल और अधिकारियों की मौके पर धमक देखकर घबराए नकाबपोश लुटेरे पहले ही ATM छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए।

आरटीओ के पास नहीं था हथियार
आरटीओ हनुमान सिंह तरड़ ने कहा कि मेरे पास हथियार होता तो में लुटेरों को भागने नही देता।

​रात भर चले इस सर्च ऑपरेशन में कोतवाल महेंद्र मीणा और जिला स्तरीय गस्त में दौड़ रहे लक्ष्मणगढ़ एसएचओ महेंद्र सिंह और खोटिया सरपंच अनिल पूनिया पत्रकार आबिद खान दिलेर खान शेखाजी होटल के संचालक भवानी सिंह ने मिलकर संदिग्ध बरेजा गाड़ी की तलाश में चप्पा-चप्पा खंगाला और पूरी रात आरोपियों को तलाशते रहे।

​अगर दिलेर खान का साहस, आबिद खान की त्वरित पुलिस को दी गई सूचना, कोतवाल महेंद्र मीणा की नेतृत्व क्षमता आरटीओ का मौके पर समय से पहुंचना और शेखाजी होटल से युवाओं का मौके पर पहुंचना एक साथ काम न करते, तो लुटेरे बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके होते।

फतेहपुर पुलिस और इन बहादुर नागरिकों का यह तालमेल वाकई काबिल-ए-तारीफ है। दूसरी और खोटिया सरपंच अनिल पुनिया रात भर ब्रेजा गाड़ी के पीछे लगे रहे। बहरहाल लूट की इस बड़ी घटना को सभी के सहयोग से बचा लिया गया हैं।

Related Articles