[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस के दफ्तर में दावेदारों-समर्थकों की भीड़:वार्डों की लॉटरी के बाद गरमाई सियासत; शक्ति प्रदर्शन-सिफारिशों का दौर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस के दफ्तर में दावेदारों-समर्थकों की भीड़:वार्डों की लॉटरी के बाद गरमाई सियासत; शक्ति प्रदर्शन-सिफारिशों का दौर

कांग्रेस के दफ्तर में दावेदारों-समर्थकों की भीड़:वार्डों की लॉटरी के बाद गरमाई सियासत; शक्ति प्रदर्शन-सिफारिशों का दौर

झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद से कांग्रेस में टिकट के लिए रेस लगी है। सांसद बृजेंद्र सिंह ओला मंगलवार को माननगर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वहां कार्यकर्ताओं, निवर्तमान पार्षदों और टिकटार्थियों का मेला लग गया।

एक वार्ड से 3 से 4 दावेदार पहुंचने लगे। सिफारिशों का दौर चलने लगा। टिकट वितरण को लेकर सांसद से मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। वार्डों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद से ही टिकट चाहने वाले संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में होड़ मच गई।

शक्ति प्रदर्शन और सिफारिशें

शहर के तमाम नेता और निवर्तमान पार्षद अपने-अपने नजदीकी समर्थकों को सांसद ओला से मिलवाते नजर आए। उन्हें सबसे मजबूत उम्मीदवार बताने में जुटे रहे। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष तैयब अली, पार्षद अब्दुल्ला आगवन, पार्षद उमर कुरैशी, पार्षद व झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली और जिला कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।

झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला मान नगर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे।
झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला मान नगर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे।
सांसद के कार्यालय पहुंचते ही वहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, निवर्तमान पार्षदों और टिकटार्थियों का भारी जमावड़ा लग गया।
सांसद के कार्यालय पहुंचते ही वहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, निवर्तमान पार्षदों और टिकटार्थियों का भारी जमावड़ा लग गया।
शहर के कई वार्डों से एक ही सीट के लिए तीन से चार उम्मीदवार अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
शहर के कई वार्डों से एक ही सीट के लिए तीन से चार उम्मीदवार अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Related Articles