[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में अयोध्या साइबर पुलिस का SI ट्रैप:3 कॉन्स्टेबल को भी रिश्वत लेते पकड़ा; ACB की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में अयोध्या साइबर पुलिस का SI ट्रैप:3 कॉन्स्टेबल को भी रिश्वत लेते पकड़ा; ACB की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की

सीकर में अयोध्या साइबर पुलिस का SI ट्रैप:3 कॉन्स्टेबल को भी रिश्वत लेते पकड़ा; ACB की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में अयोध्या (यूपी) साइबर पुलिस के एक SI और 3 कॉन्स्टेबल को ट्रैप किया गया है। एक मामले को रफा-दफा करने के मामले में अयोध्या से सीकर रिश्वत लेने आए थे। सीकर ACB टीम ने आज दोपहर तीनों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी से ACB टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की भी कोशिश की। सीकर ACB के ASP विजय सिंह ने बताया कि अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी को पकड़ा गया है।

सीकर ACB की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की

सीकर ACB के ASP विजय सिंह ने बताया कि आरोपी परिवादी से रिश्वत लेने 3 दिन पहले सीकर आए थे। रिश्वत के रुपए लेकर अयोध्या लौट रहे थे। सीकर एसीबी टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था। सीकर से बीकानेर की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को गाड़ी को रोका। इसके बाद रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ा। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल महेश की अहम भूमिका रही।

कार्रवाई करते हुए एसीबी टीम।

मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी थी रिश्वत

सीकर जिले के रहने वाले एक परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 2024 में उसके खिलाफ अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी। उस मामले पुलिसकर्मी 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अब मामले को रफा-दफा करने के नाम पर चार लाख की वापस डिमांड की गई। इसके बाद 2.80 लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ। अधिकारियों तक पैसा देने की बात कही थी।

Related Articles