[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय जादू महोत्सव के ब्रोशर व पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अंतरराष्ट्रीय जादू महोत्सव के ब्रोशर व पोस्टर का विमोचन

अंतरराष्ट्रीय जादू महोत्सव के ब्रोशर व पोस्टर का विमोचन

सीकर : राजस्थान की ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ में आगामी 26, 27 एवं 28 जनवरी 2027 को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जादूगर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश के 500 से अधिक जादूगरों के शामिल होने की संभावना है।

शेखावाटी मैजिक सर्किल सीकर के सचिव महावीर प्रसाद व्यास ने बताया कि महोत्सव को लेकर 16 अगस्त को जयपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजकीय आवास पर कार्यक्रम के ब्रोशर एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शेखावाटी के प्रसिद्ध जादूगर एस. लाल, महिपाल गुप्ता एवं जादूगर मायावी ने विमोचन किया।

कार्यक्रम में राजस्थान के करीब 50 जादूगरों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में देश-विदेश के जादूगरों की सहभागिता के साथ जादू कला से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles