[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुकलसर फांटा पर पुलिस ने अस्थाई ढाबे किए ध्वस्त:अवैध नशे की शिकायतों के बाद कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बुकलसर फांटा पर पुलिस ने अस्थाई ढाबे किए ध्वस्त:अवैध नशे की शिकायतों के बाद कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

बुकलसर फांटा पर पुलिस ने अस्थाई ढाबे किए ध्वस्त:अवैध नशे की शिकायतों के बाद कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

सरदारशहर : सरदारशहर के मेघा हाईवे स्थित सरदारशहर-पल्लू रोड पर बुकलसर फांटा पर पुलिस ने कार्रवाई की। नशे की गतिविधियों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने नगर परिषद के सहयोग से सरकारी जमीन पर बने अस्थाई ढाबों को जेसीबी से ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार भी किया गया।

ढाबे की आड़ में नशे का कारोबार

सरदारशहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुलदीप वालिया (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा होटल, ढाबों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान, बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अस्थाई ढाबों में गांजा, पोस्त और अफीम की बिक्री व सेवन की शिकायतें ग्रामीणों, कॉलोनीवासियों और गांधी विद्या मंदिर प्रशासन से पुलिस को लगातार प्राप्त हो रही थीं।

पुलिस के अनुसार, बुकलसर फांटा दर्जनों गांवों और कॉलोनियों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां हजारों स्टूडेंट्स रोज आवाजाही करते हैं। ऐसे में नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन की गतिविधियां सामने आने से समस्या गंभीर हो गई थी। पुलिस की गुप्त जानकारी में भी इन गतिविधियों की पुष्टि हुई। इन स्थानों पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

चार संदिग्ध गिरफ्तार, ढाबे ध्वस्त

शिकायतों के आधार पर पुलिस टीमों ने बुकलसर फांटा पर दबिश दी और चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। नगर परिषद की जेसीबी की मदद से बुकलसर फांटा पर बने तीन-चार अस्थाई ढाबों को ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles