[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में आरएलपी की बैठक, कई महिलाएं पार्टी में शामिल:40 वार्डों में चुनाव लड़ेगी पार्टी, एकजुटता का किया आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में आरएलपी की बैठक, कई महिलाएं पार्टी में शामिल:40 वार्डों में चुनाव लड़ेगी पार्टी, एकजुटता का किया आह्लान

खंडेला में आरएलपी की बैठक, कई महिलाएं पार्टी में शामिल:40 वार्डों में चुनाव लड़ेगी पार्टी, एकजुटता का किया आह्लान

खंडेला : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने खंडेला कस्बे के अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में पार्टी ने खंडेला के सभी 40 वार्डों में पहली बार अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया। सम्मेलन का नेतृत्व RLP के खंडेला प्रभारी एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा ने किया, जबकि BLO-1 दातारामगढ़ विधानसभा के दिनेश बिजारणिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महिलाओं ने आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की

सम्मेलन में बड़ी संख्या में RLP कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर कई महिलाओं ने RLP की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा ने खंडेला की जनता के साथ ‘धोखा’ और ‘गरीबों के साथ अन्याय’ का आरोप लगाया। उन्होंने पेयजल संकट और बेरोजगारी को क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं बताया। गोदारा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश है और जनता हनुमान बेनीवाल से उम्मीद लगाए बैठी है।

40 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी पार्टी

गोदारा ने आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए घोषणा की कि RLP पहली बार खंडेला के सभी 40 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से खंडेला में RLP का बोर्ड बनाने का लक्ष्य रखा।

मुख्य अतिथि दिनेश बिजारणिया ने बताया कि RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में पार्टी पूरे राजस्थान में चुनावी मैदान में उतर रही है। उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करते हैं। बिजारणिया ने दावा किया कि जनता का भरोसा RLP के प्रति बढ़ रहा है, जिसका असर आगामी नगर निकाय चुनाव में दिखेगा।

ये रहे मौजूद

सम्मेलन में खंडेला प्रभारी विशाल मीणा, सह प्रभारी सुरेश कुमार लील, सह प्रभारी एडवोकेट राजेंद्र जाटावट, राजेंद्र कुमार जाखड़, मुकेश बाजिया, मोती सिंह रूलानिया, मोहित, हरिनारायण बगड़िया, निमेड़ा के सुभाष, सीताराम जाट, प्रकाश खाटूंद्र, अंकिता कुमारी वर्मा, उजाला वर्मा, सजना देवी वर्मा, पुष्पा देवी कुम्भावत, प्रेम देवी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles