सीकर में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड:4 युवतियों और एक युवक को पकड़ा; अनैतिक गतिविधियों की मिल रही थी शिकायतें
सीकर में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड:4 युवतियों और एक युवक को पकड़ा; अनैतिक गतिविधियों की मिल रही थी शिकायतें
सीकर : सीकर में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बजाज रोड पर कॉम्प्लेक्स में संचालित स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस ने 4 युवतियों और एक युवक को पकड़ा है। पुलिस को सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायतों के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और मौके से 5 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालन और वहां चल रही गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है।

दो-तीन दिन से स्पा सेंटर को लेकर मिल रही थी शिकायतें
SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि बजाज रोड पर भाटी मेंशन के सामने वाली गली में स्थित गुलाब प्लाजा में दूसरी मंजिल पर संचालित स्पा सेंटर पर रेड की गई। स्पा सेंटर को लेकर पिछले दो-तीन दिन से लगातार शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में आज यहां पर रेड करते हुए 4 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को यहां पर अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायत मिल रही थी। यहां पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता था। जिससे उस एरिया का माहौल खराब होने लगा। ऐसे में आज कार्रवाई की गई।
SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने कहा कि शहर में इस तरह की अनैतिक गतिविधियां किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर शहर में कहीं भी ऐसी कोई गतिविधि हो तो इसकी सूचना पुलिस को दे, जिससे तुरंत कार्रवाई की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2316655

