काजड़ा में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृद्धजनों के हाथों हुआ ध्वजारोहण
मंजू तंवर ने गिनाईं पंचायत की उपलब्धियां, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लोगों का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : ग्राम पंचायत काजड़ा में इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पंचायत प्रशासक मंजू तंवर एवं ग्राम विकास अधिकारी सीता ओला के नेतृत्व में आयोजित समारोह में गांव के गणमान्य नागरिकों और वृद्धजनों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। वृद्धजनों के हाथों ध्वजारोहण कराया गया और राष्ट्रगान के साथ शहीदों को नमन किया गया।
समारोह में युवाओं ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। पंचायत प्रशासक मंजू तंवर, ग्राम विकास अधिकारी सीता ओला, उप सरपंच राकेश मनिठीया एवं वार्ड पंच हेमंत सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले लोगों को माल्यार्पण, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में विद्युत विभाग के लाइनमैन रविंद्र कुमार, बीएलओ राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सैनी, ग्राम पंचायत लिपिक चंद्रकला, ई-मित्र संचालक अक्षय शर्मा, स्वयंसेवक अशोक कुमावत, होशियार सिंह, विनोद सोनी, धीर सिंह नायक, धर्मेंद्र सिंह, वैद्य जयप्रकाश स्वामी एवं संदीप शेखावत शामिल रहे। पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग के लिए माता रेजड़ी केजड़ी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि भरत नागवान का भी सम्मान किया गया।
मंजू तंवर ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां
समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत प्रशासक मंजू तंवर ने कहा कि यह उनके कार्यकाल का सार्वजनिक रूप से अंतिम कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सरपंच के पांच वर्ष और प्रशासक के करीब एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ पंचायत की सेवा की।
उन्होंने बताया कि विभिन्न परिवारों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पंचायत में कई विकास कार्य करवाए गए। विधायक, सांसद, जिला प्रमुख और प्रधान कोष सहित विभिन्न स्तरों से पंचायत के विकास के लिए राशि उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के माध्यम से पंचायत के लिए पांच किलोमीटर सड़क स्वीकृत करवाए जाने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक
शिक्षाविद गुणसागर शास्त्री एवं लेखक-साहित्यकार धर्मपाल गांधी ने कहा कि मंजू तंवर का कार्यकाल काजड़ा ग्राम पंचायत के लिए ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम रहा। पंचायत में विकास कार्यों के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी गई और विभिन्न वर्गों को साथ लेकर कार्य करने का प्रयास किया गया।
समारोह का संचालन शिक्षाविद मनजीत सिंह तंवर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्क देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314892


