[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, भगत सिंह चौक पर हुआ ध्वजारोहण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, भगत सिंह चौक पर हुआ ध्वजारोहण

मंड्रेला में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, भगत सिंह चौक पर हुआ ध्वजारोहण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

मंड्रेला : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मंड्रेला के चिड़ावा बाईपास स्थित वीर भगत सिंह चौक पर क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला और भारत माता की जय तथा इंकलाब जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।

क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप के संचालक एवं हिन्दू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल ने बताया कि ग्रुप की ओर से हर वर्ष 26 जनवरी एवं 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी वीर भगत सिंह चौक पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंड्रेला थाना अधिकारी कैलाशचंद शर्मा एवं सेवानिवृत्त भारतीय सेना के सूबेदार रामू थाखर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

इस दौरान मंड्रेला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, नगर मंडल उपाध्यक्ष लीलाधर अवाना एवं नगर मंडल उपाध्यक्ष विनोद अवाना ने थाना अधिकारी कैलाशचंद शर्मा का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कारगिल युद्ध एवं पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

कार्यक्रम में क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप की युवा कार्यकारिणी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान शेरा पूनिया, अजय बोला, मनोज, जगदीश, पवन, राहुल मालावत, लखन, हरित पारीक, कुलदीप पारीक, पंकज, सूर्या शर्मा, जगदीश सैनी, सुरेश बोला, हिमांशु बोला, डॉ. श्याम शर्मा, आकाश, शशिकांत शर्मा, कृष्ण मेघवाल, संदीप, देवीलाल, प्रिंस सेन, प्रकाश सैनी, अशोक निर्वाण, गोलू सेन, अरविंद सेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।

विकास मेघवाल ने बताया कि क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय पर्वों के साथ-साथ शहीद भगत सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर भी श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ग्रुप का प्रमुख उद्देश्य है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। युवाओं ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Related Articles