[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेश दहिया के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, मंड्रेला राजपूत समाज ने किया आत्मीय सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

राजेश दहिया के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, मंड्रेला राजपूत समाज ने किया आत्मीय सम्मान

राजेश दहिया के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, मंड्रेला राजपूत समाज ने किया आत्मीय सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

मंड्रेला : पिलानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया के जन्मदिन के अवसर पर मंड्रेला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष झुंझुनूं एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजस्थान राजीव सिंह शेखावत ने शिरकत की। उन्होंने राजेश दहिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंड्रेला राजपूत समाज की ओर से राजीव सिंह शेखावत का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज के लोगों ने उन्हें साफा पहनाकर, माला पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके प्रति स्नेह एवं आत्मीयता व्यक्त की।

राजीव सिंह शेखावत ने राजपूत समाज द्वारा किए गए सम्मान के लिए समस्त समाज का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से मिला यह सम्मान उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि आत्मीय स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंड्रेला राजपूत समाज द्वारा जिस अपनत्व के साथ उनका सम्मान किया गया, वह उनके लिए सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।

शेखावत ने कहा कि समाज के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद सामाजिक जीवन में निरंतर सेवा एवं जनहित के कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा, सम्मान और सामाजिक एकजुटता ही क्षेत्र की मजबूत पहचान है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक लोगों एवं क्षेत्रवासियों सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेश दहिया के जन्मदिन को लेकर शुभकामनाओं का दौर चलता रहा तथा उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

Related Articles