मेहाड़ा जाटुवास में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, चारों निःशुल्क कोचिंग में इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज और पोलो ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता की घोषणा
मेहाड़ा जाटुवास में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, चारों निःशुल्क कोचिंग में इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज और पोलो ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता की घोषणा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के गांव मेहाड़ा जाटुवास स्थित घुमरिया निःशुल्क कोचिंग संस्थान परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं पर्यावरण प्रेमी भामाशाह मनोज कुमार घुमरिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
समारोह में घुमरिया निःशुल्क कोचिंग संस्थान खेतड़ी, बबाई, मेहाड़ा और जसरापुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
युवाओं को महानगरों जैसी कोचिंग सुविधा देने का लक्ष्य
मुख्य अतिथि मनोज कुमार घुमरिया ने कहा कि उनका सपना है कि खेतड़ी क्षेत्र के युवाओं को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में चार निःशुल्क कोचिंग संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों से अब तक सैकड़ों विद्यार्थी विभिन्न राजकीय सेवाओं के साथ भारतीय सेना में चयनित होकर रोजगार प्राप्त कर चुके हैं।

चारों कोचिंग संस्थानों में शुरू होंगी इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज
मनोज घुमरिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इसी सत्र से चारों निःशुल्क कोचिंग संस्थानों में इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में चारों कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और व्यक्तित्व विकास भी युवाओं की सफलता के लिए जरूरी है।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान चारों कोचिंग संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में दिलीप जांगिड़, बुधराम शर्मा, बाबूलाल सैनी, जयदयाल मेहड़ा, नरपाल सिंह निर्वाण, सुरेंद्र सिंह मीणा, करतार सिंह, सुरज्ञानी गोठवाल, सत्यवीर गोठवाल, माडूराम सैनी, रामपत गोठवाल, रोहतास कुमावत, सुनील चौधरी, हनीफ कुरैशी, नईमुद्दीन कुरैशी, हरीराम मीणा, बलबीर मीणा और जगमोहन गोठवाल सहित खेतड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314841


