खेतड़ी को मिली परिवहन कार्यालय की सौगात, 2.77 करोड़ से बने भवन का विधायक ने किया उद्घाटन; वाहन संबंधी कार्यों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे झुंझुनूं के चक्कर
खेतड़ी को मिली परिवहन कार्यालय की सौगात, 2.77 करोड़ से बने भवन का विधायक ने किया उद्घाटन; वाहन संबंधी कार्यों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे झुंझुनूं के चक्कर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
खेतड़ी : नानुवाली बांवड़ी से खरखड़ा रोड पर स्थित परिवहन विभाग के 2.77 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का उद्घाटन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिवहन अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, ग्यारसी लाल, रघुनंदन शाह, बबलू अवाना, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रणव शिल्ला, एडवोकेट रोहिताश मनक्स आदि रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर सहित अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर नवीन भवन का उद्घाटन किया। जिला परिवहन अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर को परिवहन कार्यालय के पास मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कार्यालय के दोनों तरफ पहाड़ी होने के कारण मोबाइल नेटवर्क नहीं आता, जिससे कर्मचारियों एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।नवीन भवन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को वाहनों से संबंधित विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। अब वाहन संबंधी कार्यों के लिए क्षेत्र के लोगों को झुंझुनूं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग की सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलने से लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि नए परिवहन कार्यालय भवन के निर्माण से खेतड़ी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब वाहन संबंधी कार्य स्थानीय स्तर पर ही हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।विधायक ने कहा कि परिवहन कार्यालय के पास मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान और क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय खेतड़ी क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी खराब थी, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में सबसे अधिक सड़कों के विकास एवं सुधार के कार्य हुए हैं। चिकित्सा, शिक्षा और पेयजल के क्षेत्र में भी लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवीन भवन का निरीक्षण किया तथा परिवहन विभाग की सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुगम बनाने को लेकर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने नए कार्यालय भवन के निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस अवसर पर जिला मंत्री निखिल शर्मा, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, दिनेश कुमार सूचना सहायक, गजेन्द्र जलन्द्रा, सोमदत्त भगत, छत्रसाल सिंह, महेश कुमार, प्रभू राजोता, सुरेन्द्र काजला, सतीश खरडिया, कैलाश स्वामी, नानुवाली बांवड़ी सरपंच रमेश सैनी, प्रदीप कुमार, उम्मेद सिंह, गौरव, रवि मौर्य, जगत सिंह, सुभाष चंद, महेश खटाना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314611


