स्वतंत्रता दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, संकल्प करने का पर्व : कुलगुरु प्रो. अनिल राय
शेखावाटी विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मचारियों का सम्मान
सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि 3 राज एनसीसी बटालियन सीकर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगदीप सिंह लांबा रहे, जबकि अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने की।
मुख्य समारोह से पहले कर्नल लांबा और कुलगुरु प्रो. राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
कर्नल जगदीप सिंह लांबा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी लाखों देशभक्तों के त्याग, बलिदान और साहस का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

कुलगुरु प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प करने का पर्व है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं को शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, संस्कार और चरित्र के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सीए सुभाष मिश्रा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देशभक्ति गीतों पर योग का आकर्षक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, मंत्रालयिक कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, बागवानों एवं स्वच्छता सेवकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुलसचिव श्वेता यादव ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. महेश चंद गुप्ता ने किया।
समारोह में परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, उपकुलसचिव रामसिंह सरावग, डॉ. रामचरण मीणा, कन्हैया लाल जांगिड़, आईटी उपनिदेशक पंकज मील, डॉ. रिंजू राय सहित शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314702


