[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी ईओ वर्षा चौधरी का एक माह में ट्रांसफर:निकाय चुनाव से पहले पद खाली, प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिलानी ईओ वर्षा चौधरी का एक माह में ट्रांसफर:निकाय चुनाव से पहले पद खाली, प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका

पिलानी ईओ वर्षा चौधरी का एक माह में ट्रांसफर:निकाय चुनाव से पहले पद खाली, प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका

पिलानी : पिलानी नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) वर्षा चौधरी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने 13 जुलाई को ही यहां ईओ का पदभार संभाला था और एक माह के भीतर ही उनका तबादला हो गया है। उन्हें मंडावा नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने रविवार को नगरपालिका सेवा के 41 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। ये स्थानांतरण नगरीय निकायों के आम चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशों के पालन और प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं।

13 जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया था

पिलानी नगरपालिका में आने से पहले ईओ वर्षा चौधरी डीएलबी निदेशालय में एपीओ थीं। 10 जुलाई को ही पिलानी नगरपालिका में उनकी पोस्टिंग के आदेश जारी हुए थे, जिसके बाद उन्होंने 13 जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया था।

निकाय चुनाव से ठीक पहले ईओ का पद रिक्त होने से प्रशासनिक कार्यों के प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, विभाग द्वारा जल्द ही इस रिक्त पद पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है।

Related Articles