बिसाऊ में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, बाईपास पर इंटरलॉक सड़क निर्माण शुरू
सड़क, नाली, सफाई और स्ट्रीट लाइट के कार्यों में भी तेजी, आमजन को राहत की उम्मीद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे में विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। नगरपालिका बिसाऊ की ओर से जारी टेंडर के तहत बाईपास क्षेत्र में इंटरलॉक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, आचार संहिता लागू होने से पहले कस्बे में अन्य सड़कों के निर्माण कार्य भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी सिताराम कुमावत के पदभार संभालने के बाद सड़क निर्माण, नालियों की व्यवस्था, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है। इससे कस्बेवासियों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नगरपालिका स्तर पर आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। छोटे-बड़े सभी लोग अपनी समस्याएं लेकर नगरपालिका पहुंच रहे हैं और उनका समाधान कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
नगरपालिका की ओर से सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने से विभिन्न वार्डों में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है। लोगों का कहना है कि सड़क, नाली, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों में तेजी से कस्बे के विकास को नई गति मिली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314521


