[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 संपन्न, मानव और देशराज मीणा बने विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 संपन्न, मानव और देशराज मीणा बने विजेता

चूरू में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 संपन्न, मानव और देशराज मीणा बने विजेता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिला बैडमिंटन संघ तथा शटल स्टार्स बैडमिंटन क्लब, चूरू द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें 150 खिलाड़ियों की एंट्री प्राप्त हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि मुस्ताक खान और विशिष्ट अतिथि डॉ. एफ एच गौरी, चूरू ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ठाकुर शर्मा, चूरू जिला बेडमिंटन संघ के अध्यक्ष किशोर राजपाल के साथ मंच पर जेपी बागोरिया, गोविंद स्वामी सुनील स्वामी,डॉ मंसूर अली, आकाश जांगिड़, समाजसेवी भंवरू खान ठेकेदार, समाजसेवी आकाश जांगिड़, शकील दुर्रानी, क्लब फॉक्स के सूर्यकांत, प्रहलाद झाबरमल (एक्स आर्मी), राजू चरचरिया आदि गणमान्य व्यक्ति विराजमान रहे।

शटल स्टार्स बैडमिंटन क्लब चूरू के संचालक सौरभ स्वामी तथा उनके सदस्य मोहित, सुनील स्वामी, नारायण स्वामी, कपिल कस्वा ,महिपाल स्वामी तथा विनित ढाका ने सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में अंडर-19 सिंगल वर्ग में मानव विजेता तथा रतनगढ़ के प्रशांत उपविजेता रहे।

वहीं अंडर-19 एवं अंडर-17 दोनों वर्गों में डबल में मानव और देशराज मीणा विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खेल भावना को आगे बढ़ाते हुए चूरू जिले का नाम रोशन करें और राज्य व देश स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। कार्यक्रम के अंत में बैडमिंटन संघ तथा शटल स्टार्स एकैडमी चूरू के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, कोच और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles