[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ के पीएमश्री विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ के पीएमश्री विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : पीएमश्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सूरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि महाराज रविदास रहे।

समारोह में पूर्व चेयरमैन हारून खत्री, कपिलेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष पवन धौलपुरिया, भागीरथमल धौलपुरिया, किशन स्वामी, डॉ. नदीम, भवानी शंकर महनसरिया एवं अदनान तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह, नियाज मोहम्मद एवं प्रलाद सिंह कुल्हारी ने किया। समापन पर उप प्रधानाचार्य कंचन शेखावत ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं देशभक्ति के जयघोष के साथ हुआ।

Related Articles