[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

30 साल की देशसेवा का सम्मान, नौरंगपुरा के महेंद्र सिंह बिजारनिया बने मानद लेफ्टिनेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

30 साल की देशसेवा का सम्मान, नौरंगपुरा के महेंद्र सिंह बिजारनिया बने मानद लेफ्टिनेंट

स्वतंत्रता दिवस पर सेना ने दिया सम्मान, उदयपुरवाटी क्षेत्र में खुशी की लहर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : भारतीय सेना में करीब तीन दशक तक निष्ठा और समर्पण के साथ देशसेवा करने वाले नौरंगपुरा निवासी सूबेदार महेंद्र सिंह बिजारनिया को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानद लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत किया गया है। सेना की एडजुटेंट जनरल शाखा की जारी सूची में उनकी पदोन्नति दर्ज की गई है।

करीब 30 वर्षों की उत्कृष्ट सैन्य सेवा के सम्मान में उन्हें मानद रैंक प्रदान की गई। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही नौरंगपुरा गांव सहित उदयपुरवाटी क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बन गया।

परिवार में भी खुशी का माहौल

महेंद्र सिंह बिजारनिया के परिवार में उनकी इस उपलब्धि पर खुशी मनाई गई। पत्नी मिश्री देवी, पुत्र डॉ. दिनेश और राजवीर, भाई ईश्वर सिंह, मनरूप सिंह और रामावतार सहित परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

उनके पुत्र डॉ. दिनेश चौधरी ने यह शुभ समाचार साझा किया। क्षेत्रवासियों और प्रबुद्धजनों ने फोन एवं सामाजिक माध्यमों के जरिए महेंद्र सिंह बिजारनिया को मानद लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles