[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर परिषद सीकर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगर परिषद सीकर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्कृष्ट कनिष्ठ सहायकों और सफाई कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

सीकर : नगर परिषद सीकर परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं नगर परिषद प्रशासक जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा सहित अधिकारियों ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया।

समारोह में नगर परिषद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कनिष्ठ सहायकों और सफाई कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके समर्पण, अनुशासन और स्वच्छ सीकर के निर्माण में योगदान की सराहना की।

जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अमर बलिदानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित सीकर का सपना सामूहिक प्रयासों से ही साकार होगा।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि नगर परिषद का प्रत्येक कर्मचारी जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी है। विशेष रूप से सफाई कर्मचारी हर मौसम में शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से टीम भावना, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव, राजस्व अधिकारी महेश चंद्र जोगी, सहायक अभियंता वाजिद अहमद, सहायक अभियंता विकास मिश्रा, एओ हरलाल सिंह खाखल, अग्निशमन अधिकारी लोकेश कुमार गोठवाल सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, निवर्तमान पार्षद और बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।

समारोह का समापन राष्ट्रगान तथा ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles