[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन:पुलिस जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी, बालिकाओं को बांटी पेन-नोटबुक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन:पुलिस जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी, बालिकाओं को बांटी पेन-नोटबुक

लक्ष्मणगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन:पुलिस जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी, बालिकाओं को बांटी पेन-नोटबुक

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, न्यायालय, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लक्ष्मणगढ़ न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्वेता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी अंशुल शर्मा सहित न्यायालय स्टाफ मौजूद रहा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बालिकाओं को बांटी पेन-नोटबुक
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बालिकाओं को बांटी पेन-नोटबुक

उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय और उपकोषाधिकारी कार्यालय में निवर्तमान उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, वर्तमान उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत, तहसीलदार सहित अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वार्ड नंबर 10 स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का गायन किया।

अभिभाषक सभागार में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसके बाद अभिभाषक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी
पुलिस जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी

कार्यक्रम में बालिकाओं को पेन और नोटबुक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस जवान और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां

नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम हुए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर माहौल में उत्साह भर दिया।

महावीर सेवा समिति कार्यालय में भी फहराया तिरंगा

नगर की पुरातन संस्था श्री महावीर सेवा समिति के कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। समिति अध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंत्री विष्णु शर्मा सहित पदाधिकारियों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस मनाया

इसके अलावा लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी 80वां स्वतंत्रता दिवस जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया। ट्रस्ट कार्यालय पर मुख्य अतिथि शंकर लाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीजे के साथ भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान तिरंगे वितरित किए गए। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

भूतपूर्व सैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

इसी क्रम में लक्ष्मणगढ़ में निर्माणाधीन वॉर मेमोरियल पर भूतपूर्व सैनिकों ने भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। तहसील स्तर पर बन रहा यह प्रदेश का पहला वॉर मेमोरियल बताया जा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन पहुंचे और देश के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

Related Articles