सीकर में पुलिस की गाड़ी रोकी, फिर आगे लेटी महिलाएं:आरोपियों को पकड़ने के दौरान हुई धक्का मुक्की; आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागे
सीकर में पुलिस की गाड़ी रोकी, फिर आगे लेटी महिलाएं:आरोपियों को पकड़ने के दौरान हुई धक्का मुक्की; आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागे
सीकर : सीकर में घर में घुसकर लूट और मारपीट करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को महिलाओं के विरोध और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी को रोकने के लिए उसके आगे लेटकर कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने परिवार के लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लूट और मारपीट मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस
दादिया पुलिस थाने के ASI महेश कुमार मीणा ने दादिया पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह 13 अगस्त की रात टीम के साथ गाड़ी से घर में घुसकर लूट, मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी योगेंद्र सिंह, मुकेश कुमार,आमीर, इरफान की तलाश में हरसावा की तरफ गए, लेकिन आरोपी वहां पर नहीं मिले। इसके बाद मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी पलथाना और भूमा छोटा गांव में मिल सकते हैं।
आरोपी योगेंद्र के मोबाइल की लोकेशन चेक की गई तो वह भूमा छोटा गांव में मिली। इस सूचना पर पुलिस उसके घर पर गई, लेकिन वहां पर योगेंद्र नहीं मिला। इस बीच मुखबिर से वापस सूचना मिली कि आरोपी इरफान और आमिर अपने घर पर है। ऐसे में पुलिस उनके घर पर गई तो रात करीब 1:30 बजे इरफान के घर के चौक में इरफान के पिता रहमान और छोटा लड़का इशाक सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें आवाज देकर जगाया।
इसके बाद उन लोगों ने आवाज लगाकर परिवार के बाकी मेंबर को कहा कि पुलिस इरफान और आमिर को पकड़ने के लिए आई है। ऐसे में करीब 15 से 16 लोग वहां पर आ गए और घर के अंदर जाने से रोक दिया। इसी बीच अंधेरे में दो आदमी पुलिस को भागते हुए नजर आए।
महिलाएं बोलीं- पुलिस वालों को मारो और उनकी गाड़ी जला दो
ASI ने जब दोनों को पकड़ने के लिए अपनी टीम को कहा तो आरोपियों के घर की महिलाएं गाड़ी के सामने लेट गई और कहने लगी कि इन पुलिसवालों को जाने मत दो, इन सब को पकड़ लो। वरना यह इरफान और आमिर को पकड़ लेंगे। पुलिस वालों को मारो और उनकी गाड़ी को जला दो।
इसके बाद इरफान और आमिर के घर वालों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की करना शुरू कर दिया। जिसका फायदा उठाकर इरफान और आमिर वहां से फरार हो गए। फिलहाल अब पुलिस ने आरोपियों के परिवार के सदस्य रहमान,इशाक,आसिफ, नाजिर,पीरु,सजीता,नाजमीन,रईसा और साइदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314318


