पिलानी में 2,608 नशीली टेबलेट्स जब्त:अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
पिलानी में 2,608 नशीली टेबलेट्स जब्त:अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
पिलानी : झुंझुनूं जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिलानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली टैबलेट्स जब्त की हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी अलका विश्नोई ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम डुलानिया से लीखवा जाने वाले सड़क मार्ग पर थी। लीखवा से पहले सड़क किनारे एक युवक गुलाबी रंग की प्लास्टिक की थैली हाथ में लिए पैदल जा रहा था। पुलिस वाहन देखकर वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे रोका। युवक से घबराने और भागने का कारण पूछा गया, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसने अपने हाथ में ली हुई थैली को छुपाने का भी प्रयास किया।
थैली में मिली 2,608 अवैध नशीली टैबलेट्स
उसके संदिग्ध आचरण के आधार पर नियमानुसार थैली की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान थैली में कुल 2,608 अवैध नशीली टैबलेट्स मिलीं। इन टैबलेट्स को मौके पर ही विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी संदीप (पुत्र बलबीर, उम्र 31 साल, निवासी लीखवा, पुलिस थाना पिलानी, जिला झुंझुनूं) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पिलानी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चिड़ावा थानाधिकारी द्वारा शुरू कर दी गई है। आरोपी से गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314286


