[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में शनिवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि सुबह 9.05 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 9.10 बजे परेड निरीक्षण, 9.20 बजे मार्चपास्ट एवं बैंडवादन, 9.30 बजे सामूहिक व्यायाम और 9.40 बजे राज्यपाल के संदेश का पठन होगा। सुबह 9.50 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन, 10 बजे वीरांगनाओं एवं लोकतंत्र व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान तथा 10.10 बजे उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

सुबह 10.30 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और 11.15 बजे राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा। मुख्य समारोह से पहले सुबह 8.15 बजे जिला कलक्टर आवास, 8.30 बजे जिला परिषद तथा 8.45 बजे जिला कलक्टर कार्यालय आपणी योजना में ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 9 बजे वीरगति स्मारक पर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। एडीएम सोनी ने जिलेवासियों से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles