स्कूलों में बच्चों को ड्रेस, स्टेशनरी व मिठाई वितरित, पौधरोपण भी किया
स्कूलों में बच्चों को ड्रेस, स्टेशनरी व मिठाई वितरित, पौधरोपण भी किया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय उस्मानाबाद तथा प्राथमिक विद्यालय मदिना मस्जिद वार्ड 6 में रॉयल विकलांग विकास संस्थान की ओर से बच्चों को विद्यालयी ड्रेस, स्टेशनरी एवं मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी की बेटी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को ड्रेस, स्टेशनरी और मिठाई वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुस्लिम राजपूत महासभा प्रदेशाध्यक्ष अब्बास खान राणा, पार्षद प्रतिनिधि अजीज खान दिलावर खानी, स्कूल सचिव हाजी युसूफ खान, समाजसेवी डॉ युनस खान, रसूल खान, विद्यालय प्रधानाध्यापिका सबिना बानो, शिक्षा अनुदेशक असलम खान, शिक्षा अनुदेशक जान मोहम्मद, शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई जिया खान, आरूशाह खान, जैनब खान, हमदान खान, जुनैद खान, अनस खान, जब्बार अल्फखानी, जाकिर खान के के, सुलेमान मनियार, वली मोहम्मद खान, निवर्तमान पार्षद शाहरुख खान, अधिवक्ता आरिफ चौहान, समीर, शाहरुख मनियार, समीर भाटी, प्रधानाध्यापक रफिक खान, फेशल खान, हारुन भाटी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ताहिर ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312286


