[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिफ्रेशर ट्रेनिंग सेंटर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिफ्रेशर ट्रेनिंग सेंटर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई

रिफ्रेशर ट्रेनिंग सेंटर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला पर्यावरण सुधार समिति में चल रहे रिफ्रेशर ट्रेनिंग सेंटर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माय युवा भारत की जिला युवा अधिकारी स्नेहलता व महेश कुमार सैनी(लेखाकार)मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्नेहलता ने उपस्थित अभ्यर्थियों के साथ रैली निकालकर ‌ देश भक्ति के नारे लगाए एवं देशभक्ति का संदेश दिया और उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रमाणित किया।

इस अवसर पर स्नेह लता ने कहा कि युवा भारत की शान है देश का 65% आबादी युवा है अगर युवा ईमानदारी से भारत को सजाने में लगेंगे तो भारत निश्चय ही बहुत सुंदर बन जाएगा। जिला पर्यावरण सुधार समिति के निदेशक राजेश अग्रवाल के प्रतिनिधित्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी असलम पठान,ट्रेनर प्यारेलाल सैन,कोर्डिनेटर जयकरण कांटीवाल ओ.एस.सी समीर पठान व किशन सेन सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles