माहे रबी उल नूर की आमद पर परचम कुशाई और दुआ खानका -ए- कादरिया में की गई
माहे रबी उल नूर की आमद पर परचम कुशाई और दुआ खानका -ए- कादरिया में की गई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित खानका -ए -कादरीया में माहे रब्बी-उल-अव्वल (रब्बी-उल-नूर) की आमद पर परचम कुशाई और दुआ का आयोजन किया गया। इसकी सदारत शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम उल -कादरी ने की आपने कहा इस मुबारक महीना है जिसमें अल्लाह ताला ने पूरी कायनात के लिए रहमत बनाकर हमारे प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा को दुनिया में भेजा। इस पाक महीने की आमद और कशाइश (शुरुआत) पर अल्लाह के हुज़ूर गिड़गिड़ाकर दुआ की “ऐ अल्लाह, इस मुबारक महीने ‘रब्बी-उल-नूर’ की आमद को हमारे लिए, हमारे परिवार के लिए और पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमा के लिए सरापा रहमत, बरकत और सलामती का ज़रिया बना। ऐ दो जहान के मालिक, जिस तरह तूने इस महीने में अपने महबूब को भेजकर दुनिया के अंधेरे दूर किए, उसी तरह हमारे दिलों से नफ़रत, ज़हालत और गुनाहों के अंधेरे मिटाकर उन्हें ईमान के नूर से रोशन कर दे।

या रब्बुल आलमीन, हमारे तमाम छोटे-बड़े गुनाहों को माफ़ फ़रमा। जो बीमार हैं उन्हें शिफ़ा-ए-कामीला अता कर। जो परेशान हैं उनकी परेशानियां दूर फ़रमा और जो तंगदस्त हैं उनकी रोज़ी-रोटी में बरकत अता फ़रमा। हमें अपने नबी की सुन्नतों पर चलने की तौफ़ीक़ दे। हमारे मुल्क में अमन, चैन और भाईचारा कायम रख। ऐ अल्लाह, इस पाक महीने के सदके में हम पर अपनी खास रहमत नाज़िल फ़रमा और हमारी आख़िरत संवार दे। आमीन, सुम्मा आमीन।” मौलाना सैयद गुलाम मुस्तफा ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के बारे में बताया आपने कहा 26 अगस्त को जुलूस-ए – मोहम्मदी मदरसा मदीना -तुल -उलूम से शहर के मुख्य मार्गो से निकाला जाएगा। इस अवसर पर शहर के मौजीज लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मौलाना अनीस रज्जा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2312217


