[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर 11.73 लाख हड़पे:पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर 11.73 लाख हड़पे:पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर 11.73 लाख हड़पे:पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बलारां थाना पुलिस ने बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर 11 लाख 73 हजार रुपए हड़पने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि खींवासर निवासी एक महिला ने 25 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर लोसल निवासी राजूराम और उसकी पत्नी मंजू ने उससे 11 लाख 73 हजार रुपए ले लिए। रिपोर्ट के अनुसार, शादी करवाने के नाम पर रकम लेने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर रुपए वापस नहीं किए। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजूराम और उसकी पत्नी मंजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में रकम के लेन-देन सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Articles