ABVP ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुतला फूंका:झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध; बोले- पेपर लीक की CBI जांच हो
ABVP ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुतला फूंका:झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध; बोले- पेपर लीक की CBI जांच हो
झुंझुनूं : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झुंझुनूं में ABVP ने मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर झारखंड सरकार और राहुल गांधी का पुतला फूंका। पेपर लीक की CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
संगठन का कहना है कि परीक्षा में धांधली में शामिल अधिकारियों और अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही भविष्य में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
ABVP ने विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई उचित नहीं है।
‘छात्रों के हक की लड़ाई जारी रहेगी’
ABVP के जिला संयोजक नितेश तिवाड़ी ने कहा कि झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित सरकार में छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि NEET मामले पर बोलने वाले विपक्षी नेता अब इस लाठीचार्ज पर चुप हैं। विद्यार्थी परिषद छात्रों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी।
छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग
प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा भी उठाया गया। ABVP नेताओं ने कहा कि पिछली सरकार ने छात्रसंघ चुनाव बंद कर लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान सरकार जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं करती है, तो एबीवीपी इसके खिलाफ भी विधानसभा घेराव करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310937


