घरड़ाना खुर्द पीएचसी में पौधारोपण कार्यक्रम:कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, देखभाल का लिया संकल्प
घरड़ाना खुर्द पीएचसी में पौधारोपण कार्यक्रम:कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, देखभाल का लिया संकल्प
घरड़ाना : घरड़ाना खुर्द के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. आकांक्षा सोमरा के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कुल 30 पौधे लगाए गए। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
पौधारोपण को जिम्मेदारी समझने की अपील
पीएचसी प्रभारी डॉ. आकांक्षा सोमरा ने बताया- पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझने का आग्रह किया।
पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
डॉ. सोमरा ने आमजन से अपील की कि हर परिवार अधिक से अधिक पौधे लगाए और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने जोर दिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी आवश्यक है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए स्टाफ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर अनिता कुमारी, निर्मला कुमारी, एएनएम पूनम कुमारी, एलएचवी प्रेम, फार्मासिस्ट दीपक राव और डीईओ संदीप पूनिया सहित पीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी उपस्थित कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरियाली बढ़ाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310935


