रेल लाइन को लेकर विधायक पारीक के नेतृत्व में कलेक्टर से मिले किसान
रेल लाइन को लेकर विधायक पारीक के नेतृत्व में कलेक्टर से मिले किसान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
बेरी : नवलगढ़ के भजनगढ़ से गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट प्लांट तक प्रस्तावित रेल लाइन को लेकर किसानों का विरोध जारी है। बुधवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल सीकर विधायक राजेंद्र पारीक के नेतृत्व में जिला कलेक्टर आशीष मोदी से मिला। किसानों ने बिना उचित सुनवाई और बाजार मूल्य निर्धारित किए भूमि अधिग्रहण किए जाने का विरोध जताते हुए उचित मुआवजे की मांग की।
विधायक पारीक ने कलेक्टर के समक्ष किसानों की समस्याएं रखते हुए कहा कि सभी प्रभावित किसानों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की बहुफसली एवं सिंचित भूमि की उपयोगिता और किसानों की जमीन पर निर्भरता को देखते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की।
किसान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह काजला ने बताया कि वर्ष 2023 में सीमेंट कंपनी द्वारा किसानों के साथ जमीन के लिए 26 लाख रुपये प्रति बीघा की दर पर किए गए सौदे को बाजार मूल्य निर्धारित करने का आधार बनाया जाए।
किसानों की ओर से मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम मांग पत्र भी सौंपा गया। इसमें उचित बाजार मूल्य तय करने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की पालना, अवॉर्ड की अनियमितताएं दूर करने, मौके पर दोबारा सर्वे कराने, आर्बिट्रेटर नियुक्त करने, सभी किसानों को समान दर से मुआवजा देने, रेल लाइन के दोनों ओर सड़क बनाने तथा प्रभावित किसानों के पुनर्वास और रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की गई।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने किसानों को उचित न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही सीकर उपखंड अधिकारी को किसानों की सुनवाई कर मौके की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान विजेंद्र सिंह काजला, मेघा राम राड़, मोहम्मद फारूक, मामराज मूंड, ताराचंद भास्कर सहित कई किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2311024


