घर – घर तिरंगा अभियान के तहत नवांकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में झंडा वितरण किया गया
घर - घर तिरंगा अभियान के तहत नवांकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में झंडा वितरण किया गया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अगुना मोहल्ला वार्ड संख्या 46 स्थित नवांकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। विद्यालय निदेशक रमजान खान ने बच्चों को तिरंगे वितरित कर उनमें देशभक्ति की भावना जागृत की और हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
रमजान खान ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका नेहा सोनी, लुकमान, शकील, अहमद, शहजाद खान, रेखा देवी, वंदना देवी, बिंदिया प्रजापत, चंद्रकला भार्गव, उर्मिला भार्गव, सरिता प्रजापत, चंदा सैनी, सुनीता कुमारी, चंद्रकला राजपूत, रितिका प्रजापत सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय गीत के साथ हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310942


