[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर-सीकर मार्ग पर हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रेलर सवार 2 लोग घायल, 10 पशुओं की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर-सीकर मार्ग पर हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रेलर सवार 2 लोग घायल, 10 पशुओं की मौत

फतेहपुर-सीकर मार्ग पर हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रेलर सवार 2 लोग घायल, 10 पशुओं की मौत

हरसावा : फतेहपुर-सीकर मार्ग पर हरसावा में गुरुकुल स्कूल के पास बुधवार को सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रेलर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रेलर में सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि 5 गायों और 5 बछड़ों सहित कुल 10 पशुओं की मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को फतेहपुर के धानुका उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया।

सदर थाना के एएसआई सरदाराराम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर में लगभग 10 गाय-बछड़े सवार थे। हादसे में 5 गायों और 5 बछड़ों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृत पशुओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है और हरसावा तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई और वह किस दिशा से आ रहा था।

Related Articles