[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी लाइब्रेरी में एस आर रंगनाथन की जयंती मनाई:राधेश्याम भारती ने किताब और पाठक को एक-दूसरे का पूरक बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी लाइब्रेरी में एस आर रंगनाथन की जयंती मनाई:राधेश्याम भारती ने किताब और पाठक को एक-दूसरे का पूरक बताया

खेतड़ी लाइब्रेरी में एस आर रंगनाथन की जयंती मनाई:राधेश्याम भारती ने किताब और पाठक को एक-दूसरे का पूरक बताया

खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय पंचायत समिति सार्वजनिक लाइब्रेरी में एस.आर. रंगनाथन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम भारती थे, जबकि अध्यक्षता गोविंद राम हरितवाल ने की। इस अवसर पर लाइब्रेरी के महत्व और पाठकों को प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रंगनाथन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद, सभी अतिथियों ने एस.आर. रंगनाथन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि राधेश्याम भारती ने किताब और पाठक को एक-दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कहा कि पाठक के बिना लाइब्रेरी और लाइब्रेरी के बिना पाठक अपूर्ण हैं। भारती ने पाठकों को मन लगाकर अपने लक्ष्य हासिल करने का सुझाव दिया और खेतड़ी के पाठकों के लिए लाइब्रेरी को कई मायनों में उपयोगी बताया।

लाइब्रेरी अध्यक्ष चौथमल सैनी ने एस.आर. रंगनाथन द्वारा प्रतिपादित लाइब्रेरी विज्ञान के पांच सिद्धांतों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इस अवसर पर ज्योति, साक्षी जिलोवा, सीमा और पूजा सहित अन्य पाठकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इतिहासकार गोविंद हरितवाल ने पाठकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मन लगाकर करने का सुझाव दिया। उन्होंने पूर्ववर्ती लाइब्रेरी अध्यक्षों चंद्रभान, सांवरमल और सुभाष शर्मा का जिक्र करते हुए लाइब्रेरी के निरंतर विकास की प्रगति से भी अवगत कराया।

इस मौके पर राजेंद्र गुर्जथ, नागरमल सैनी, उमा सैनी, विशाल सैनी, मोहर सिंह गुर्जर, लोकेंद्र, मोहित कुमार, विकास, रोहित सैनी, विशाल, रेखा, पूजा सैनी, निशा सैनी, साक्षी स्वामी सहित अनेक पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय लिपिक सुमन चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles