देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
चूरू : हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को सूचना केंद्र में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विधायक हरलाल सहारण, सीईओ श्वेता कोचर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में 1947 के विभाजन, लाखों विस्थापितों के संघर्ष, पलायन की पीड़ा और उस दौर की ऐतिहासिक स्मृतियों को चित्रों एवं दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाखों परिवारों ने अपनी जड़ें, घर और प्रियजनों को खोया, जिसकी पीड़ा पीढ़ियों तक महसूस की गई। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास की उस त्रासदी को याद करने के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
विधायक ने हर घर तिरंगा हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर भी किए। वहीं राजीविका की ओर से प्रदर्शनी स्थल पर तिरंगा स्टॉल लगाई गई है, जहां महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से तिरंगा एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत ने बताया कि दो दिवसीय प्रदर्शनी 14 अगस्त तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। अधिकारियों ने आमजन से प्रदर्शनी देखने और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us