[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में 9 दिन से जारी धरना खत्म:पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के आश्वासन पर दो दिन कोर्ट कैंप लगेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में 9 दिन से जारी धरना खत्म:पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के आश्वासन पर दो दिन कोर्ट कैंप लगेगा

गुढ़ागौड़जी में 9 दिन से जारी धरना खत्म:पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के आश्वासन पर दो दिन कोर्ट कैंप लगेगा

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी तहसील के सामने नौ दिन से जारी धरना बुधवार को खत्म हुआ। यह धरना गुढ़ागौड़जी में एसीएम और एसडीएम कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर सर्व समाज द्वारा किया जा रहा था। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन खत्म करने का फैसला किया।

धरने के नौवें दिन पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार की ओर से पैरवी करते हुए कहा कि गुढ़ागौड़जी की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही उचित निर्णय लेगी। चौधरी ने आश्वासन दिया कि गुढ़ा में दो दिन कोर्ट कैंप लगाया जाएगा और गुढ़ा तहसील की फाइलें उदयपुरवाटी नहीं भेजी जाएंगी, बल्कि उनकी सुनवाई यहीं होगी।

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने ग्रामीणों से मुलाकात की।
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने ग्रामीणों से मुलाकात की।

पूर्व विधायक ने यह भी बताया कि आने वाले समय में गुढ़ा में एसडीएम कार्यालय खुलेगा और तब तक गुढ़ा तहसील का एसडीएम मुख्यालय झुंझुनूं रहेगा। इस आश्वासन पर सर्व समाज ने पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया धरना समाप्त होने के बाद डीजे के साथ बाजार में जश्न मनाया गया और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

धरना प्रदर्शन संयोजक जेपी महला ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार के उस फैसले के खिलाफ था, जिसमें गुढ़ा तहसील के लोगों के राजस्व मामलों की सुनवाई उदयपुरवाटी एसीएम द्वारा करने का निर्णय लिया गया था, जिसे गलत बताया गया था।

पूर्व विधायक ने धरना स्थल पर ग्रामीणों से बातचीत की।
पूर्व विधायक ने धरना स्थल पर ग्रामीणों से बातचीत की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने इसे गुढ़ा की जनता की जीत बताया और कहा कि जब भी कोई सरकार जनता के खिलाफ काम करेगी, वे हमेशा एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। रघुनाथपुरा प्रशासक संजय नेहरा ने भी कहा कि गुढ़ा की जनता अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही थी, जिसमें उन्हें आज जीत मिली है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच विजयपाल भाटीवाड, अरविंद बंगड़वा, पूर्व सरपंच दारासिंह मेघवंशी, सतपाल मावलिया, ओमप्रकाश लोचीब, राकेश कस्वा, मनोज कुलहरी, एडवोकेट राजेश खेड़द, रणवीर खेदड़, डीड राइटर अंजनीकांत सैनी, डीड राइटर राहुल शर्मा, भोजराज शर्मा, एडवोकेट अमित जाखड़ और अनुज बांगड़वा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles