अरावली सर्वेक्षण टीम की कथित लापरवाही पर संस्थान ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
अरावली सर्वेक्षण टीम की कथित लापरवाही पर संस्थान ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : अरावली चेतना संस्थान ने उदयपुरवाटी क्षेत्र में अरावली सर्वेक्षण टीम के नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी के निजी सहायक को ज्ञापन सौंपा। संस्थान ने सर्वेक्षण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और अरावली संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
संयोजक एडवोकेट केके सैनी ने कहा कि 7 से 10 अगस्त के निर्धारित सर्वेक्षण के दौरान क्षेत्र में टीम के नहीं पहुंचने से सर्वेक्षण की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने मांग की कि अरावली क्षेत्र के प्रत्येक गांव और छोटी-बड़ी पर्वत श्रृंखला का सर्वे कर उन्हें संरक्षण के दायरे में शामिल किया जाए।
अध्यक्ष मोहनलाल ने अरावली की नई परिभाषा को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे अरावली के स्वरूप और जलग्रहण क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। एडवोकेट हंसराज कबीर ने सर्वेक्षण प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए सभी संबंधित जिलों में ग्राम स्तर तक जनपरामर्श कराने की मांग की।
संस्थान ने सर्वेक्षण टीम की कथित लापरवाही की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा अरावली संरक्षण के लिए राज्य स्तर पर कानून बनाने की मांग की। इस दौरान उदयपुरवाटी पीडब्ल्यूडी संघर्ष समिति अध्यक्ष सूबेदार बुद्धराम बजावा, हंसा वर्मा, सीताराम, भूराराम, मोहनलाल, भागीरथ, अशोक, मनीष, सुभाष और प्रदीप सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309509

