[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाली अमावस्या पर ककराना में किया पौधरोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरियाली अमावस्या पर ककराना में किया पौधरोपण

हरियाली अमावस्या पर ककराना में किया पौधरोपण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : क्षेत्र के ककराना गांव की ढाणी कालरिया वाली में हरियाली अमावस्या के अवसर पर अरावली पर्वत जन चेतना अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान पांच पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई।

सांवरमल खटाणा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर सांवरमल खटाणा, दानाराम खटाणा, सुमित्रा देवी, प्रताप खटाणा, प्रियांशु भरगड़, कविता खटाणा, मिठू खटाणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles