शेखावाटी यूनिवर्सिटी के बाहर RLP का धरना:रात में भी डटे रहे छात्र; बोले- 14 सूत्रीय मांगों पर नहीं मिला कोई आश्वासन
शेखावाटी यूनिवर्सिटी के बाहर RLP का धरना:रात में भी डटे रहे छात्र; बोले- 14 सूत्रीय मांगों पर नहीं मिला कोई आश्वासन
सीकर : सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठनों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की स्टूडेंट विंग ने यूनिवर्सिटी के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। RLP स्टूडेंट विंग प्रभारी देवराज हुड्डा के नेतृत्व में स्टूडेंट्स शेखावाटी यूनिवर्सिटी के मैन गेट के सामने धरना दे रहे हैं।
छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर छात्रों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। RLP इकाई अध्यक्ष उत्तम मील ने बताया कि 11 अगस्त को RLP के कार्यकर्त्ताओं ने यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया था, लेकिन उन्होंने स्टूडेंट्स की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया। इसके बाद सोमवार दोपहर से ही अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया। RLP कार्यकर्त्ताओं ने मांगे मानने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2308970


