[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के सत्यनारायण मंदिर में रुद्राभिषेक:भगवान शिव का 5 घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ अभिषेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के सत्यनारायण मंदिर में रुद्राभिषेक:भगवान शिव का 5 घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ अभिषेक

जसरापुर के सत्यनारायण मंदिर में रुद्राभिषेक:भगवान शिव का 5 घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ अभिषेक

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर के प्राचीन सत्यनारायण भगवान मंदिर परिसर में सावन महीने के अवसर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया । सुरेंद्र शर्मा भेड़ा कटक के सौजन्य से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान लगभग 5 घंटे तक चला। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया।

रुद्राभिषेक का आयोजन पुजारी कमलकांत शर्मा के सानिध्य में और आचार्य पंडित डॉ. नरोत्तम लाल शास्त्री पपूरना के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। सुरेंद्र शर्मा और उमा देवी इस आयोजन के मुख्य यजमान रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

रुद्राभिषेक की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पंडित सुमंत शर्मा, पंडित आनंद शर्मा, पंडित परमेश्वर शास्त्री, पंडित राधा शरण शास्त्री, पंडित निरंजन शास्त्री सहित सात सहयोगी पंडितों ने मंत्रोच्चार कर भगवान शिव का अभिषेक करवाया।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। ‘हर हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयकारे गूंजते रहे, जिससे श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से किए गए रुद्राभिषेक ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद भगवान शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के उपरांत शिव परिवार की पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक आयोजन में छगनलाल शर्मा, शिवकुमार सुरेलिया, गिरधारी लाल पुजारी, सुरेश पुजारी, दिया देवी, अनुराधा, माया देवी, विमला देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles