[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजोर में डीपी में आग, 50 घरों में करंट दौड़ा:महिला बेहोश, युवक झुलसा; ग्रामीणों ने निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाजोर में डीपी में आग, 50 घरों में करंट दौड़ा:महिला बेहोश, युवक झुलसा; ग्रामीणों ने निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप

बाजोर में डीपी में आग, 50 घरों में करंट दौड़ा:महिला बेहोश, युवक झुलसा; ग्रामीणों ने निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप

रघुनाथगढ़ : मंगलवार शाम बाजोर ग्राम पंचायत की कहारो की ढाणी के वार्ड 9 और 11 के बीच पोल पर लगी डीपी में अचानक आग लग गई। इससे बिजली के तार टूटकर नीचे गिर गए और लगभग 50 घरों में करंट फैल गया। हादसे में महिला बेहोश हो गई और युवक झुलस गया।

50 घरों में करंट दौड़ा

करंट फैलने से करीब 50 घरों में लगे कूलर, पंखे, फ्रिज सहित कई बिजली उपकरण जल गए। घरों में अचानक उपकरणों के जलने से अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे।

हादसे में संतोष देवी और राजेंद्र मेहरा करंट की चपेट में आ गए। संतोष देवी अपने घर में पंखे के पास बैठी थीं और बिजली गुल होने पर बटन बंद करने उठीं, तभी करंट लगने से बेहोश हो गईं। वहीं, राजेंद्र मेहरा का हाथ करंट लगने से झुलस गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को संभाला और उन्हें सीकर रेफर किया गया।

घरों में कई बिजली उपकरण जले

प्रत्यक्षदर्शी विनोद कुमार मेहरा ने बताया कि शाम करीब पांच बजे डीपी में आग लगने के बाद तार टूटकर गिरे और घरों में करंट दौड़ गया। घरों में बिजली उपकरण जलने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली निगम को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद करवाई।

ग्रामीणों ने बिजली निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोहल्ले की बिजली लाइन में जगह-जगह कट लगे हैं और कई स्थानों पर दिन में भी तारों से चिंगारी निकलती रहती है। इस संबंध में निगम को कई बार शिकायतें दी जा चुकी थीं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन बुधवार को बिजली ठीक करने की बात कहकर चले गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बिजली लाइनों और डीपी की जांच कर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles