खंडेला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग:कॉलेज को PG स्तर पर क्रमोन्नत करने का मुद्दा भी उठाया, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खंडेला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग:कॉलेज को PG स्तर पर क्रमोन्नत करने का मुद्दा भी उठाया, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खंडेला : राजकीय महाविद्यालय खंडेला के छात्र-छात्राओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और कॉलेज को स्नातक से स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर क्रमोन्नत करने की मांग उठाई है। विद्यार्थियों ने इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि दोनों मांगों का सीधा संबंध विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित और कॉलेज में उनकी भागीदारी से है।
विद्यार्थियों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। चुनाव के जरिए विद्यार्थी छात्रहित से जुड़े मुद्दों को सामने रखने के साथ नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। छात्रों ने राजस्थान के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग की। साथ ही चुनाव नियमित रूप से निर्धारित समय पर कराने की भी मांग रखी।
खंडेला कॉलेज को PG स्तर पर क्रमोन्नत करने की मांग
विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय खंडेला को स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। छात्रों के अनुसार वर्तमान में कॉलेज में स्नातक स्तर तक ही पढ़ाई की सुविधा है। स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूसरे शहरों और कस्बों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें आने-जाने के साथ अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज को PG स्तर पर क्रमोन्नत किए जाने से खंडेला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। इसका लाभ विशेष रूप से छात्राओं को मिलने की बात कही गई, क्योंकि कई छात्राएं दूर जाकर पढ़ाई जारी नहीं रख पाती हैं।
ज्ञापन में रखी चार प्रमुख मांगें
विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें राजस्थान के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करना, छात्रसंघ चुनाव नियमित रूप से निर्धारित समय पर कराना, विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी और छात्रहित सुनिश्चित करना तथा राजकीय महाविद्यालय खंडेला को स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करना शामिल है। छात्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजकीय महाविद्यालय खंडेला के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2307788


