[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुस्लिम युवकों ने कब्रिस्तान में लगाए 201 पेड़:दैनिक भास्कर अभियान के तहत सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

मुस्लिम युवकों ने कब्रिस्तान में लगाए 201 पेड़:दैनिक भास्कर अभियान के तहत सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली

मुस्लिम युवकों ने कब्रिस्तान में लगाए 201 पेड़:दैनिक भास्कर अभियान के तहत सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली

बबाई : बबाई कस्बे के कलोटा रोड स्थित कब्रिस्तान में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने ‘दैनिक भास्कर’ के ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ अभियान के तहत 201 छायादार और फलदार पेड़ लगाए। इन युवाओं ने लगाए गए पौधों की सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली है। यह वृक्षारोपण वरिष्ठ जन इंतज़ार कुरेशी और इमरान तंवर के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिम युवकों द्वारा किया गया।

इंतज़ार कुरेशी ने बताया कि मानसून का मौसम वृक्षारोपण के लिए सबसे उत्तम समय है। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इससे शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। कुरेशी ने आगे बताया कि वृक्षारोपण प्रदूषण कम करने, वर्षा लाने में मदद करने और मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक है। इससे धरती हरी-भरी रहती है और कई पक्षियों व कीट-पतंगों को आश्रय व भोजन मिलता है।

इस अभियान में वाजिद, अयूब, सलाउद्दीन, धोलू, सन्नू, यामीन, कालू, मैनूद्दीन, मोईन, अलीम, परवेज, शाहरुख, रिहान, अयान, बाबू, अली और शहबाज सहित कई युवा शामिल थे।

Related Articles