बबाई, गाडराटा पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर:विभिन्न विभागों ने दी सेवाएं, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ
बबाई, गाडराटा पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर:विभिन्न विभागों ने दी सेवाएं, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ
बबाई : हाल ही में बबाई और गाडराटा ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलो अप) का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था।
गाडराटा में आयोजित शिविर के प्रभारी उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान रहे। सह-प्रभारी के रूप में पंचायत समिति खेतड़ी के बीडीओ महेंद्र सिंह कुमावत और बबाई के नायब तहसीलदार धीरेंद्र यादव मौजूद थे। इस दौरान प्रशासक कलावती देवी, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी सुधीर कुमार, सरपंच प्रतिनिधि हजारीलाल ग्रेट और गिरदावर भगवानाराम गुर्जर भी उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 पालनहारों का सत्यापन किया गया। राजस्व विभाग ने 6 खातों का दुरुस्तीकरण किया और 11 जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए। पंचायती राज विभाग ने दो बीवी जी-राम-जी के प्रस्ताव तैयार किए, दो जन्म प्रमाण पत्र, एक विवाह प्रमाण पत्र और एक पट्टा जारी किया। इसके अतिरिक्त, 3 प्राथमिक स्तर के जनाधार सत्यापन और एक शौचालय का आवेदन भी प्राप्त हुआ।
चिकित्सा विभाग ने 50 व्यक्तियों का उपचार किया
चिकित्सा विभाग ने 50 व्यक्तियों का उपचार किया, जबकि पशुपालन विभाग ने 26 पशुपालकों को सेवाएं प्रदान कीं। राशन कार्ड में 2 परिवारों की आधार सीडिंग की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 52 व्यक्तियों का उपचार किया गया और परिवहन विभाग ने 2 रियायती यात्रा पास तैयार किए।
बबाई पंचायत में आयोजित शिविर में तहसीलदार सुभाष चंद्र और पंचायत प्रशासक मैना देवी, ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार और कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार शर्मा उपस्थित रहे। इस शिविर में 23 नामांतरण किए गए, आपसी समझाइश से 2 खातों का विभाजन हुआ, 1190 किसानों का पंजीकरण किया गया, 1 खाते का शुद्धीकरण हुआ और 34 मूल निवास प्रमाण पत्र बनाए गए।
शिविर के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307744


