[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में पीएमश्री विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में पीएमश्री विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

मंड्रेला में पीएमश्री विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

मंड्रेला : पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंड्रेला के विद्यार्थियों ने मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम, एकता और समर्पण का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में तिरंगे लहराते विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू पवनिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना मजबूत करने और उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से परिचित कराने के उद्देश्य से यात्रा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles