[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में गोगाजी महाराज का विशाल रात्रि जागरण, देर रात तक भजनों और डैरू नृत्य ने बांधा समां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में गोगाजी महाराज का विशाल रात्रि जागरण, देर रात तक भजनों और डैरू नृत्य ने बांधा समां

घांघू में गोगाजी महाराज का विशाल रात्रि जागरण, देर रात तक भजनों और डैरू नृत्य ने बांधा समां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती गांव घांघू के उत्तरादा मोहल्ला स्थित गोगामेड़ी प्रांगण में ग्रामीणों की ओर से गोगाजी महाराज का विशाल रात्रि जागरण आयोजित किया गया। जागरण में गंगानगर की मघेवाली ढाणी से आए सुप्रसिद्ध गायक कलाकार जोड़ा भाई बलबीर एवं रणवीर ने गोगाजी महाराज के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुई। कलाकारों ने गोगाजी महाराज के जन्म प्रसंग के साथ जीण माता के भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। वहीं लकी गेतपुरी, सुमित, प्रिंस एवं महेंद्र ने डैरू वादन के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

जागरण में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे। व्यवस्था में सहयोग करने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में शीशराम भाकर, प्रेमचंद चारण, कृष्ण कुमार मेघवाल, नरेंद्र सिंह तंवर, प्रेमचंद सेवदा, सतार मनियार, उमेश तंवर, महेंद्र सिंह तंवर, हरिसिंह गोड़, रणजीत सिंह तंवर सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।

Related Articles