राजस्थान ग्रामीण बैंक रीको शाखा चूरू के मैनेजर विवेक कस्वां सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हुए सम्मानित
राजस्थान ग्रामीण बैंक रीको शाखा चूरू के मैनेजर विवेक कस्वां सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हुए सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान ग्रामीण बैंक रीको शाखा चूरू के मैनेजर विवेक कस्वां को पिछले दिवस देर शाम को पर्यावरण प्रेमी दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण की ओर से सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। यहां मनीषा चारण ने बताया कि सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम में अब तक उल्लेखनीय कार्य करने वाले 200 से अधिक लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।
आयोजक अमर सिंह किशनावत ने बताया कि यह कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेगा। शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण की ओर से विभिन्न स्थानों पर हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। शिक्षक दंपति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की जाती है।
पर्यावरण प्रेमी दंपति और भी नवाचार करके आमजन को प्रेरणा देते रहते हैं। लोगों ने इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। सम्मानित मैनेजर विवेक कस्वां ने शिक्षक दंपति का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक राजेन्द्र सिंह शेखावत, बैंककर्मी मामराज सहित अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि विवेक कस्वां द्वारा बैंक में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इसी कारण उनका अभिनंदन किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307750


