[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म की राशि बुधवार को डीबीटी से मिलेगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म की राशि बुधवार को डीबीटी से मिलेगी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म की राशि बुधवार को डीबीटी से मिलेगी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं ग्राम साथिनों को यूनिफॉर्म के लिए सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से बुधवार, 12 अगस्त को हस्तांतरित की जाएगी।

चूरू पंचायत समिति सभागार में बुधवार शाम 3 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। आईसीडीएस उपनिदेशक सुभाष विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित करेंगे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहेगा। कार्यक्रम का जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रसारण भी किया जाएगा।

Related Articles