बिसाऊ नगरपालिका में बीपीएल परिवारों को मुफ्त, आमजन को 13 रुपए में मिलेगा तिरंगा
बिसाऊ नगरपालिका में बीपीएल परिवारों को मुफ्त, आमजन को 13 रुपए में मिलेगा तिरंगा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बिसाऊ नगरपालिका ने तिरंगा झंडों के वितरण की पहल शुरू की है।
नगरपालिका के अनुसार बीपीएल परिवारों को तिरंगा झंडा निःशुल्क, जबकि अन्य परिवारों एवं आमजन को 13 रुपए की रियायती दर पर झंडा उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक नागरिक नगरपालिका कार्यालय से तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं।
नगरपालिका ने कस्बेवासियों से अभियान में अधिकाधिक भागीदारी करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति और गौरव के साथ मनाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2307788


